ये बात तो हम सभी जानते हैं कि तुलसी पूजनीय होती है और लगभग हर भारतीय के घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। इस की कई सारी मेडिशनल प्रॉपर्टीज भी होती है इसलिए इसका काफी अधिक महत्व है। बहुत से लोग रोजाना तुलसी का सेवन करते हैं। लेकिन कभी भी तुलसी को चबा कर नहीं कहना चाहिए। इसके पीछे धार्मिक के साथ वैज्ञानिक वजह भी हैं।

तुलसी की पत्ती में मर्करी और आइरन होता है,वो तभी निकलता है जब आप इसे चबाते हैं। इसलिए ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। तुलसी की पत्ती एसिडिक भी होती हैं। अगर आप रोजाना काफी मात्रा में तुलसी चबाते हैं तो दांत खराब हो सकते हैं।

इसे चबाने के बजाय आपको निगल कर खाना चाहिए। आप तुलसी को चाय में डाल कर या फिर काढ़े में डाल कर पी सकते हैं। बारिश के मौसम में तुलसी आपकी इम्यूनिटी सही रखती है। माना जाता है कि इसमें ऐंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।

तुलसी शरीर का यूरिक एसिड लेवल को कम करती है। इसके अलावा ये शरीर के मौजूद स्टोन को तोड़ता है।

Related News