ये बात हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव कैलाश पर निवास करते हैं। महादेव के साथ उनका परिवार भी इस पर्वत पर रहते हैं। एक बात आप शायद नहीं जानते हों कि आज तक कोई भी कैलाश पर्वत पर नहीं चढ़ पाया है। पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं लेकिन कैलाश पर नहीं चढ़ पाए हैं।

ये बात सोचने वाली है कि दुनिया की सबसे सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को अभी तक 7000 से ज्यादा लोग फतह कर चुके हैं, जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है, लेकिन कैलाश पर्वत पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया जबकि इसकी ऊंचाई माउंट एवरेस्ट से 2000 मीटर कम यानी 6638 मीटर है।



आज तक कई पर्वतारोहियों ने कैलाश पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाब है हो पाया क्योंकि वहां शरीर के बाल और नाखून तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा कैलास पर्वत बहुत ही ज्यादा रेडियोएक्टिव भी है।

इस से जुडी कुछ कहानियां भी है। कुछ लोगों का मानना है कि कैलाश पर्वत पर शिवजी निवास करते हैं इसलिए कोई जीते जी इसके ऊपर तक नहीं पहुंच पाया है। या फिर वही व्यक्ति इस पर्वत पर चढ़ सकता है जिसने आज तक कोई पाप नहीं किए हो। इस पर्वत पर चढ़ कर व्यक्ति दिशाहीन भी हो जाता है। उसे इस बात का भी अंदाजा नहीं रहता है कि उसे किस दिशा में जाना है और किस में नहीं।



वैज्ञानिकों ने कहा कि इस पहाड़ की तिकोने आकार की चोटी प्राकृतिक नहीं, बल्कि एक पिरामिड है जो बर्फ से ढकी रहती है। माउंट कैलास को “शिव पिरामिड” के नाम से भी जाना जाता है। चीन के कुछ पर्वतारोही भी इस पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन चढ़ नहीं पाए और इसके अलावा उन्हें दुनिया के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

Related News