शास्त्रों में राशिफल का विशेष महत्व हैं। दरअसल लव राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। शास्त्रों की बात करें तो 20 जनवरी के दिन कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में अनबन की समस्या हो सकती हैं।

मेष राशि: प्रेमियों को आज खुशखबरी मिलेगी। परिजनों को अपने अफेयर के बारे में बता सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रेम संबंध बन सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृषभ राशि: लवर्स को आज सावधान रहना होगा। किसी विरोधी की वजह से मुसीबत में आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दफ्तर के सहयोगी करी आएंगे।

मिथुन राशि: मित्रों की मदद से प्रेमियों के बीच मुलाकात हो सकती है। अपने पार्टनर को आज गिफ्ट दे सकते हैं। नवविवाहित रोमांटिक रहेंगे। कुछ प्रेमियों के बीच मतभेद भी हो सकते हैं।

कर्क राशि: लव लाइफ शानदार रहेगी। कुछ प्रेमी घूमने के लिए जाएंगे। आज खूब दिल की बातें करेंगे। सोशल मीडिया पर भी चर्चा होगी। विवाहित आज घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि: प्रेमी आज काफी खुश रहेंगे। मुलाकात हो पाएगी। दिल की बातें करेंगे। कुछ लवर्स आज घूमने के लिए जाएंगे। दंपत्तियों के बीच रोमांस रहेगा। एक दूसरे को गिफ्ट देंगे।


कन्या राशि: दिन भर अपने पार्टनर की यादों में खोए रहेंगे। नयेपन का अहसास होगा। नए प्रेम संबंध बढ़ेंगे। दफ्तर में जिनके बीच अफेयर है वे एक दूसरे से ज्यादा बातचीत करने के मौके तलाशेंगे।

तुला राशि: प्रेमी आज भावुक रहेंगे। किसी एक पार्टनर को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नए प्रेमी मौजमस्ती करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर मुलाकात करने से बचें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि: लवकपल के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। मोबाइल पर बातचीत होगी। एक दूसरे को अच्छी खबर देंगे। कुछ प्रेमी शादी के लिए प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि:आज लवर्स एक दूसरे को सरप्राइज देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। दंपत्ति घूमने जाएंगे। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मकर राशि: लव कपल के बीच मधुरता रहेगी। मुलाकात होगी। बेहद खुश रहेंगे। नई जानकारी दे सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती हैं। दंपत्तियों के बीच कुछ समस्या आ सकती है।

कुंभ राशि: विवाहित आज रोमांटिक रहेंगे। प्रेमियों का दिन अच्छा रहेगा। नए प्रेम संबंध विकसित होंगे। सिंगल्स खुश रहेंगे। घूमने जा सकते हैं। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा।

मीन राशि: जिनके बीच काफी दिनों से अफेयर है वे शादी के लिए चर्चा कर सकते हैं। अपने परिवार वालों को अफेयर के बारे में बता सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Related News