भगवान शिव को कच्चा दूध अतिप्रिय है। इसलिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाया जाता है। कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु जिन्हें जगत का पालनहार माना जाता है, उन्हें माखन अतिप्रिय है। दरअसल भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है और कृष्ण अवतार में उन्हें माखन काफी प्रिय है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी कि आखिर ऐसा क्यों है? तो आइए जानते हैं।

दरअसल भगवान शिव को समग्र माना जाता है अर्थात सृष्टि में सुख दुःख, अच्छा बुरा, ऊंच नीचा, देव असुर, जीवन मृत्यु सभी उनमें समाहित हैं। उसी प्रकार दूध में भी कई चीजें समाहित होती है। उदाहरण के लिए दूध में घी, मक्खन, छाछ आदि समाहित होती है। यही कारण है कि भगवान शिव को कच्चा दूध अतिप्रिय है। इसलिए उन्हें कच्चा दूध अर्पण किया जाता है।

वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु के भीतर सृष्टि का निखरा रूप समाहित है। जिस तरह दूध का निखरा हुआ रूप माखन होता है ठीक उसी तरह भगवान शिव का निखरा हुआ रूप भगवान विष्णु हैं और उन्ही के अवतार के रूप में कृष्ण को माखन प्रिय है। विष्णु का वास भगवान शिव के अंदर ही है।


सृष्टि में मानव सभ्यता, राग रंग और सुख एवं वैभव भगवान विष्णु में समाहित हैं। यही कारण है कि भगवान शिव को कच्चा दूध और भगवान विष्णु को माखन अतिप्रिय है।

Related News