सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को कहा जाता है और विष्णुपुराण ने कई बातों का उल्लेख मिलता है। इसी में कलयुग से जुड़ी कई भविष्यवाणियों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही कई चेतावनियां भी दी गई है जिनके बारे में हम आपको बतांएगे।

इतनी होगी आयु
विष्णु पुराण में बताया गया है कि मनुष्य की आयु कलयुग में धीरे धीरे घटती जाएगी और अंत तक 20 साल रह जाएगी। छोटे-छोटे बच्चों में बढ़ रही गंभीर बीमारियां, वायरस होगा। कलयुग में लोगों के बाल अल्पआयु में ही सफेद होने लगेंगे और 12 वर्ष की अवस्था में ही लोगों के बाल पकने लगेंगे।

ये लोग कहलाएंगे विद्वान
पुराण में बताया गया है कि चालाक और लोभी व्यक्ति को कलयुग युग में विद्वान कहलाया जाएगा। कोई भी शास्तों का पालन नहीं करेगा। सभी धर्मगुरु अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करेंगे।

विवाह होगा केवल एक समझोता
कलयुग में विवाह एक प्रकार का समझौता होगा। लोगों में सम्मान और समर्पण की भावना नहीं रहेगी। आज जिस तरह से विवाह हो रहे हैं वो परिवार चलाने के लिए न होकर सिर्फ एक समझौता किया जा रहा है।

इस तरह की आएंगी परेशानियां
विभिन्न प्रकार के रोग, सर्दी, गर्मी, बरसात और ऋतुओं के परिवर्तन से लोग परेशान और दुखी होंगे। कहीं बेहद ठंड और बाढ़ आएगी तो कहीं लोग बूँद बूँद पानी के लिए भी तरसेंगे।

ऐसे लोग कहलाए जाएंगे गुणी
कलयुग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा, वह अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा और जिस व्यक्ति के पास जितना धन होगा वो उतना गुणी माना जाएगा और कानून, न्याय केवल एक शक्ति के आधार पर लागू किया जाएगा।

इस तरह करेंगे भोजन
अन्न का अभाव होने से मनुष्य फिर से कंद मूल और फल आदि के सहारे ही रहेंगे और असमर्थ लोग सुखी नहीं रह पाएंगे।

Related News