देश के कई राज्यों में मानसून आ चूका है तो कई राज्यों में मानसून का आना अभी बाकी है। इस समय हरियाली छाई रहती है और धुप भी नहीं निकलती। लेकिन नमी बढ़ने के वजह से चिपचिपाहट जरूर होती है। इस मौसम में हमें त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई लोग इस समय ये सोच कर सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं कि धुप नहीं है लेकिन इस मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।

हम आपको बताएंगे कि मानसून में सन स्क्रीन लगाने से क्या फायदे होते हैं और ये क्यों लगानी चाहिए।

मानसून में सन स्क्रीन क्यों जरूरी
हम सभी सनस्क्रीन इसलिए लगाते हैं क्योकिं हम त्वचा की धुप की युवी रेज से सुरक्षा करना चाहते हैं। लेकिन इस समय भी गर्मी होती है और कई बार हल्की धूप की किरणें भी होती है इसलिए सनस्क्रीन लगानी चाहिए।सन स्क्रीन त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है।



मानसून में किस तरह की सनस्क्रीन लगाएं
आपको बरसात के मौसम में रेगुलर सन स्क्रीन की जगह वॉटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप ज्यादा समय के लिए बाहर हैं तो तीन घंटे बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाएं। इस मौसम में नमी ज्यादा होती है इसलिए जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।



बाहर निकलने से 15 मिनट पहले लगाएं
विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलते समय सन स्क्रीन लगाते हैं। इसका कोई खास फायदा नहीं होता है। हमेशा बाहर निकलने से 15 मिनट पहले सन स्क्रीन लगाएं।

Related News