आपने अगर रेल में सफर किया है तो ये भी देखा होगा कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X लिखा होता है। लेकिन बहुत से लोगों को इस X का सही मतलब नहीं पता है। कई लोग इसे खतरे के निशान से जोड़ते हैं लेकिन इसका मतलब अलग है। दरअसल रेलवे में कई चीजों के लिए स्पेशल साइन है। अगर ये साइन ना हो तो भारतीय रेल का संचालन तकरीबन नामुमकिन हो जाएगा। आज हम आपको इन साइन के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

दरअसल, ये बड़ा-सा X सिर्फ यात्री ट्रेनों पर ही लिखा जाता है। ये हमेशा ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ही लिखा जाता है, जिसका ये अर्थ होता है कि ये ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। अब सवाल ये कि आखिर आखिरी डिब्बा पता लगाने का क्या महत्व है? दरअसल अगर ट्रेन के आखिरी डिब्बे किसी कारणवश अलग हो जाएं तो X को देख कर पता लगाया जा सकता है कि ये आखिरी डिब्बा नहीं है।

ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बड़े से X के साथ ही एक छोटे से बोर्ड पर LV भी लिखा जाता है। इसका फुलफॉर्म है Last Vehicle यानि आखिरी डिब्बा। ये दोSigns मुख्य तौर पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाए जाते हैं।

यदि किसी भी रेलवे अधिकारी या कर्मचारी को ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X या LV लिखा नहीं दिखता तो वो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देता है। इसका अर्थ होता है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे अलग हो गए हैं।

Related News