धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में नई ऊर्जा बनी रहती है। जिन घरों में महिलाओं का सम्मान होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

* अपने बेडरूम में सोने से पहले कपूर का धुआं करें। धुआं घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच अच्छे संबंध बनते हैं।

* घर में हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। जिस घर में महिलाएं अपने माता-पिता और ससुराल वालों का सम्मान करती हैं, उस घर में देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशियों का माहौल रहता है।

* घर की महिला को सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों का तेल जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप दीया नहीं जला सकते तो उस दिशा में एक बल्ब जलाएं।

* कभी भी रात में बिखरा हुआ सामान घर में न छोड़ें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में नकारात्मकता आती है. कई बार लोग बाहर से आकर चप्पल घर के बाहर छोड़ जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी को ठेस पहुंचती है।

Related News