pc: abplive

बच्चों के जन्म के साथ-साथ कुछ कानूनी डाक्यूमेंट्स भी होते हैं जिन्हें हासिल करना जरूरी होता है। इनमें से एक है बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र। यह डॉक्यूमेंट काफी आवश्यक है और इसका उपयोग जीवन भर आपकी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में किया जाता है, न केवल सरकारी उद्देश्यों के लिए बल्कि स्कूलों, कॉलेजों में प्रवेश और विभिन्न निजी मामलों के लिए भी किया जा सकता है। आइए जानें कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें और यह क्यों आवश्यक है।

जन्म के 21 दिन के अंदर प्राप्त करना होता है जन्म प्रमाण पत्र

किसी भी बच्चे का पहला डॉक्यूमेंट उसका जन्म प्रमाण पत्र होता है। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर बाद में अन्य डाक्यूमेंट्स तैयार किये जाते हैं। यदि बच्चे को जन्म के बाद किसी योजना का लाभ लेना है तो जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही लाभ दिया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के भीतर प्राप्त करना होगा। इसके लिए आप या तो अपने नजदीकी नगर निगम कार्यालय में जा सकते हैं। वहां आपको जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट देने होते हैं और कुछ ही दिनों में आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है।

आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन सरकारी ऑफिसेज में या ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने राज्य की नागरिक सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जन्म प्रमाण पत्र के लिए बच्चे के माता-पिता के डाक्यूमेंट्स आवयश्क हैं, जिसमें अस्पताल द्वारा प्रदान किया गया जन्म पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड और यदि विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध है, तो उसकी प्रति भी जमा करनी होगी।

Related News