लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों सोना आज दुनिया की सबसे बहुमूल्य धातुओं में गिनी जाती है। भारत में अधिकतर लोग सोने से बने आभूषण पहनने के शौकीन हैं। दोस्तों जब हम बाजार में सोना खरीदने जाते हैं तो दुकानदार हमें 18,22 और 24 कैरेट के सोने के बारे में बताते हैं, हालांकि इसके बारे में अधिक नॉलेज आम नागरिकों को नहीं होती है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दे की 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता को दर्शाता है जिसे शुद्ध सोना माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने में अन्य धातु जैसे तांबा, जिंक आदि मिलाई जाती है क्योंकि शुद्ध सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं। बता दे कि 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। इसके अलावा दोस्तों 18 कैरेट सोने में 75% शुद्ध सोना होता है और 25% में जिंक, तांबा जैसी धातुएं मिलाई जाती है।

Related News