लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा निवास करते हैं और वह अलग अलग देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं साथ ही भारत के पवित्र ग्रंथों की भी पूजा करते हैं। दोस्तों हम आपको बता दें कि भारतीय लोग गीता और रामायण को सबसे पवित्र ग्रंथ मानते हैं। भारत के कई ऐसे मंदिर है जहां पर गीता और रामायण की किताबें रखी गई है। दोस्तों आज हम आपको भारत के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जहां पर दुनिया की सबसे बड़ी गीता रखी गई है जिसका वजन करीब 800 किलोग्राम है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के दिल्ली में बने इस्कॉन टेंपल में दुनिया की सबसे बड़ी गीता रखी गई है जिसको बनाने में प्लैटिनम, सोना और चांदी धातु का उपयोग किया गया है। दोस्तों आपको जानकारी हैरानी होगी की इस गीता के 1 पेज को पलटने के लिए तीन से चार लोगों की आवश्यकता होती है और इस गीता में करीब 670 पेज है।

Related News