इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है जिन्हें भोलेनाथ, शम्भू, शंकर, नीलकंठ, महादेव जैसे नामों में जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में शिव जी को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है और इसलिए ही भक्तगण इस महीने में कांवड़ यात्रा निकालते है, उपवास रखते है, शिवजी का अभिषेक करते है और विशेष पूजा का आयोजन करते है।

हालाँकि इस महीने शिव पूजा करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर पूजा में इन गलतियों का ध्यान नहीं रखा जाए तो शिव जी नाराज हो जाते है और आपकी पूजा भी सफल नहीं मानी जाती है।

पूजा करते समय कपड़ों और कपड़ों के रंग का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। जैसा कि आप सभी जानते है कि हिन्दू धर्म में पूजा करते समय लाल रंग के कपड़ें पहनने का विशेष महत्व है क्योंकि इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसी तरह सावन में शिव जी की पूजा करते समय भी आपको कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

शिवपुराण के अनुसार आपको शिव जी की पूजा करते समय काले रंग के कपड़ें कभी नहीं पहनने चाहिए। पूजा के दौरान इस रंग के कपड़ें पहनने से आपको अपनी पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है।

अगर आप सावन महीने में शिव पूजा का शुभ फल प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़ें पहनने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार यह रंग शिवजी को बहुत प्रिय है और यही वजह है कि महिलाएं सावन के पवित्र महीने में शिव पूजा के दौरान हरे रंग की साड़ी पहनती है।

Related News