आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों ही शर्ट और जीन्स पहनते है, जमाना बदल गया है तो लड़कियों की वेशभूषा में परिवर्तन आना भी लाजिमी है, वहीं लड़कों और लड़कियों की शर्ट एकदम एक जैसी होती है। मगर बहुत कम लोग जानते है कि लड़को की शर्ट में बटन राइट साइड में और लड़कियों की शर्ट में बटन लेफ्ट साइड में होते है?

आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इतिहासकारो का मानना है कि लड़कियों के शर्ट के बटन लेफ्ट साइड में इसलिए होते है, क्यूकि इसका आदेश खुद नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। नेपोलियन अपना लेफ्ट हैंड शर्ट में डाले रखते थे, इसलिए लड़कियों ने उनका मजाक उड़ाने के लिए खुद भी उन्हें कॉपी करना शुरू किया, मगर जब नेपोलियन को लड़कियों के इस मजाक के बारे में पता चला तो उन्होंने लड़कियों को रोकने के लिए उनकी शर्ट के बटन लेफ्ट साइड पर लगाने के आदेश दे दिए।

पुराने समय की बात करें तो उस समय लड़के अपने कपड़े खुद पहनते थे जबकि लड़कियों को दूसरो द्वारा निर्धारित किए गए कपड़े पहनने पड़ते थे। इसके अलावा लोग अपने काम करने के लिए दाहिने हाथ का इस्तेमाल करते थे। यही वजह है कि पुरुषो की शर्ट के बटन राइट साइड में और लड़कियों की शर्ट के बटन लेफ्ट साइड में होते है।

इसके इलावा ऐसा भी माना जाता है कि जो महिला राइट हैंड इस्तेमाल करती है, वो अपने बच्चे को दूध पिलाते समय उसे बाएं हाथ में पकड़ती है। इसलिए उन्हें इस हाथ से बटन खोलने में समस्या नहीं होती।

Related News