लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों सेब में कई पोषक तत्व होते हैं जिस कारण सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दोस्तों जब भी हम अपने घरों में सेब को काट कर खाते हैं तो कई बार हम कटे हुए सेब को छोड़ देते हैं ताकि कुछ समय बाद उसे दोबारा खा सके। दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि कटे हुए सेब का रंग कुछ समय बाद बदल जाता है जो देखने में बेहद भद्दा दिखाई देता है। अधिकतर लोगों को शायद ही पता होगा कि आखिर कटे हुए सेब का रंग कुछ समय बाद क्यों बदल जाता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सेब को काटने के बाद उसके रंग बदल जाने के पीछे बायोकेमिकल रिएक्शन होता है। असल में सेब में पॉलीफेनोल ऑक्सीडस नाम का एंजाइम होता है जो हवा के संपर्क में आने से केमिकल रिलीज करता है, जिसका कारण ही कटे हुए सेब का रंग कुछ समय बाद बदल जाता है।

Related News