कई बार रात को घर के बाहर कुत्ते भौंकते रहते हैं। कई बार ये अजीब और डरावनी आवाजें भी निकलते हैं। इन आवाजों को सुन कर लोग दहशत में आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्ते रात में इतनी डरावनी आवाज निकालकर क्यों रोते हैं?

कुत्तों के रात में रोने को लेकर कई कहानियां है। कई कहानियां तो इतनी डरावनी हैं जिन कर सुन कर लोग डर जाएंगे। ऐसी कई मान्यताएं भी है कि कुत्ते का घर के बाहर रोना बुरा और अपशकुन होता है।

मान्यता है काफी डराने वाली

बुजुर्गों के अनुसार रात के समय में कुत्ते के रोने पर घर में किसी की मृत्यु होने की ओर इशारा करता है। ऐसी बात सुनकर जाहिर है कि कोई भी डर जाएगा। वहीं कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि कुत्ते तब भी रोते हैं जब उनके पास आत्मा होती है। ज्योतिष कहते हैं कि जिस आत्‍मा को आम व्यक्ति अपनी आंखों से नहीं देख सकता, उसे कुत्ते देख लेते हैं। इसलिए वे रोते हैं।

कुत्ते रोते नहीं हौल करते हैं

वहीं विज्ञान कहता है कि कुत्ते रोते नहीं है बल्कि वो हौल करते हैं। विज्ञान का कहना है कि कुत्ते दरअसल रात में ऐसी आवाज निकालकर सड़क या इलाके से दूर अपने दूसरे साथी तक एक मैसेज पहुंचाते हैं। ये उनका कम्युनिकेट करने का तरीका होता है। इसके अलावा कुत्ते दर्द में भी रोते हैं। उनको कोई शारीरिक परेशानी भी होती है तो कुत्ते हौल करते हैं।

Related News