बॉलीवुड स्टार्स के बारे में आये दिन कुछ ऐसी खबरें आती है जिनको सुनकर हमें यकीं नहीं होता है। इसी ही तरह की खबरों में बॉलीवुड स्टार्स की वजह से हाल ही में मध्यप्रदेश के खजुराहो जिले में सड़क किनारे बैठी एक महिला काफी चर्चा में है। यह महिला एक प्राचीन मंदिर के सामने के चाय की दुकान चलाती है और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बड़े बड़े स्टार इस इस महिला से मिलने के लिए आते है। इस बुजुर्ग महिला का नाम हरदी बाई रैकवार है।

शरीर का कौनसा अंग जन्म के बाद आता है और मृत्यु से पहले चला जाता है, जानिए जवाब

किस अफसर को प्रधानमंत्री भी पद से नहीं हटा सकता है, जानिए सही जवाब

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर शेखर कपूर ने इस महिला के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद यह महिला चर्चा में आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला काफी समय से इस जगह पर चाय बेच रही है। एक बार बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी यहाँ आये थे और इस महिला के हाथ से बनी चाय पी थी। जैकी श्रॉफ को यह चाय इतनी पसंद आई थी कि अब वो जब भी यहां पर आते है, इस महिला के हाथ की चाय जरूर पीते है।

जानकरी के मुताबिक इस महिला के पति का निधन काफी समय पहले हो गया था। इसके बाद महिला के पास अपना जीवन चलाने के लिए पैसे नहीं थे तो महिला ने अपनी झोपडी के बाहर ही चाय की दुकान खोल ली और तभी से वह यह दुकान चला रही है। इस महिला की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है लेकिन फिर भी यह महिला इतनी अच्छी चाय बनाती कि बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स इनके हाथ की बनी हुई चाय के दीवाने है

Related News