कपल्स के बीच रिश्ते में मजबूती के लिए कई चीजें मायने रखती हैं। इसी क्रम में शारीरिक संतुष्टि को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। दरअसल शारीरिक संबंध केवल मानसिक संतुष्टि ही नहीं, वरन कई तरीके से स्वास्थ्य के लिए भी अमृत समान है। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारीरिक संबंध बनाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

1- रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी

जो लोग सप्ताह में कम से कम दो बार संभोग करते हैं, उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में ऐंटीबॉडी बनाने की क्षमता बढ़ती है। जिससे शरीर आम बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाता है।

2- तनाव से मुक्ति

शारीरिक संबंधों के दौरान क्लाइमेक्स पर पहुंचने के बाद दिनभर की थकान और तनाव दूर हो जाते हैं। संभोग करने से ना केवल मूड अच्छा होता है, बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है।

3- दिल को रखे स्वस्थ

शारीरिक संबंधों के दौरान हार्ट रेट 120 प्रति मिनट तक पहुंच सकता है। एक तरह से यह हल्के एक्सरसाइज की तरह हुआ। इतनी हार्ट रेट का मतलब 20 मिनट पैदल चलने के बराबर हुआ। इस तरह दिल को भी तंदरूस्ती मिलती है।

4- गहरी नींद

संभोग के बाद ऑक्सिटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। यह एक ऐसा हार्मोन है, जिससे पार्टनर पर प्यार आता है। इतना ही नहीं शारीरिक संबंध से कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है, जिससे तनाव से मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद अच्छी नींद आती है।

5- थकान और सिरदर्द राहत

कुछ थकान और सिरदर्द के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचते हैं। अगर ऐसा कर रहे हैं, तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। साल 2013 की एक स्टडी के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से सिरदर्द अथवा माइग्रेन से राहत मिलती है।

6- त्वचा में निखार

शारीरिक संबंध बनाने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

Related News