आप सभी ने संसद जरूर देखी होगी। टीवी में कई बार संसद में नेता बहस करते दिख जाते हैं। लेकिन अगर आपने नोटिस किया हो संसद में पंखे हमेशा उलटे ही लगे होते हैं।

जब ये संसद बनाई गई तो इसका गुंबद बहुत ही ऊंचा बनाया गया था। तब छत इतनी ऊंची थी कि इसके कारण सीलिंग फैन लगाना बहुत मुश्किल हो रहा था। लंबे डंडे के जरिए पंखे लगाने की बात हुई लेकिन ऐसा हो न सका। फिर हॉल की ऊंचाई को ध्यान में रख कर अलग से खंबे लगाए गए और उनपर उल्टे पंखे लगाए गए थे।

ऐसा करने से संसद के कोने-कोने में हवा अच्छे से फैल जाती है। बाद में भारतीय संसद के उल्टे पंखे को ऐतिहासिक तौर पर लगे रहने की घोषणा की गई।

आपको जानकरी के लिए बता दें कि संसद भवन की पहली मंजिल में 144 खंभे हैं। इनमें से प्रत्येक खंभे की ऊंचाई 25 फुट है। इसका डिजाइन विदेशी वास्‍तुकारों ने बनाया था।

Related News