गेहूं के जवारे की बात करें तो किसी भी तरह की बीमारी को ठीक करने का दम रखते हैं। जवार में सबसे प्रमुख तत्व क्लोरोफिल होता है और ये तत्व ही बहुत खास माना जाता है। गेहूं के जवारे में विटामिन ए, सी, ई, के, और बी कांप्लेक्स प्रचुर मात्रा में मौजदू होता है। वहीं पोटेशियम, पैंटोथेनिक एसिड, लोहा, जस्ता, तांबे, मैंगनीज और सेलेनियम का भी इसमें खजाना होता है। आइए जाने गेहूं के जवारे के अचूक फायदे।

1. गेहूं के जवारे का रस स्किन से जुड़ी हर तरह की समस्या को खत्म करने का दम रखता है। एक्जिमा, सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारियों को यह ठीक कर सकता है। इसमें नए सेल्स को बनाने का गुण होता है और ये डेस सेल्स को हटा कर प्रभावित स्किन को सही करने लगता है।

2. गेहूं के जवारे में कैंसर तक से बचाने का गुण होता है। ये ब्लड में ऑक्सिटोसिन की मात्रा को बैलेंस करता है। साथ ही ये एंटी ऑक्सिडेंट से भरा होता है जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकता है।

3. गेहूं के जवारे में मौजूद क्लोरोफिल होते हैं और ये रक्त में अधिक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता भी है। इससे इम्युन सिस्टम मजबूत भी होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

Related News