अघोरियों के बारे में आपने सुना होगा या देखा होगा। अघोरी नाम आते ही दिमाग में एक अलग छवि बन जाती है। लम्बे लम्बे दाढ़ी मूछ और बाल, शरीर पर भस्म, बिना कपड़ों का शरीर आदि की छवि स्वत ही दिमाग में बनने लगती है। अघोरियों को भोले के भक्त माना जाता है और अघोरी बनना इतना आसान नहीं है। इसके लिए सालों की तपस्या और मेहनत की जरूरत होती है। अघोरी कई तरह की तंत्र मंत्र की विद्याओं में पारंगत होते हैं। इसके अलावा इनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हे जानकर लोग भी काफी हैरान रहते हैं।

इन सब में से एक बात आपने अघोरियों के बारे में जरूर सुनी होगी कि ये लोग मुर्दा इंसानों का मांस खाते हैं। तो क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा ये क्यों करते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में।

1. कुछ लोगों का मानना है कि अघोरी जीवित इंसान का भी मांस खाते हैं यह उसके साधना का एक अंग माना जाता है। वे तंत्र विद्या में खुद को पारंगत करने के लिए इंसानों का मांस खाते हैं हालाकिं सभी अघोरी ऐसा नहीं करते हैं।

2. जिन चीजों को समाज घृणा की दृष्टि से देखता है उन्हीं चीजों को अघोरी अपनाते हैं। लोक शमशान,लाश, मुर्दे के मांस और कफ़न आदि को घृणा की नजरों से देखते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर ये अघोरी चिता, लाशों आदि के पास वास करते हैं और इन्हे अपनाते भी हैं।


3. अघोरियों को जो मिलता है वे खा लेते हैं। जरूरी नहीं कि वे मांस का ही सेवन करें। उन्हें यदि अन्न मिले तो वे अन्न खा लेते हैं और मांस मिले तो मांस। गाय को छोड़ कर ये किसी भी जीव का मांस खा लेते हैं।

Related News