1) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पिताजी का क्या नाम था?
उत्तर - जानकीनाथ बोस।
2) गेहूं में प्रोटीन कितना प्रतिशत होता है?
उत्तर - 12 प्रतिशत।
3) भारतीय संविधान में कितने प्रकार के आपातकाल का प्रावधान है?
उत्तर - तीन तरह के आपातकाल का।
4) संथाल जनजाति किस राज्य की मुख्य जनजाति है?
उत्तर - झारखंड की।
5) खेल मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, साल 2019 में कुल कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?
उत्तर - कुल 19 खिलाड़ियों को।
6) हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में पाइप के द्वारा पानी पहुँचाने हेतु किस मिशन की घोषणा की है?
उत्तर - जल जीवन मिशन की। इस मिशन के तहत सरकार ने 2024 तक हर घर में पाइप के जरिए शुद्ध जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।
7) बॉक्साइट के भंडारण और उत्पादन की दृष्टि से भारत का कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
उत्तर - ओडिसा।
8) गोली चलाते समय बन्दुक से पीछे की ओर धक्का लगना किस भौतिकी के किस नियम पर आधारित है?
उत्तर - संवेग संरक्षण के नियम पर।
9) ऐसा कौन सा ऑफिसर है जिसे प्रधानमंत्री भी नहीं हटा सकते हैं?
उत्तर - चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को। उन्हे नियुक्त करने और हटाने का अधिकार सिर्फ राष्ट्रपति को होता है।

Related News