आम को फलों का राजा यूं नहीं कहा जाता है, तभी तो हम सभी उसके दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दुनिया में सबसे ज्यादा आम की पैदावार कहां होती है? इसीलिए आज हम आपको उन 5 बड़े देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आम का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। आइए जानते हैं कि आम की पैदावार के मामले में नंबर वन पर कौन सा देश आता है।


5— इंडोनेशिया- मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणी आम उत्पादक देशों में शामिल हैं। इस देश में हर साल 21 लाख टन आम होते हैं। सर्वाधिक आम उत्पादक देशों की सूची में यह पांचवे नंबर है।
4— मेक्सिको- मेक्सिको में हर वर्ष लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। मैक्सिको कई देशों में आम निर्यात करता है। आम के बड़े उत्पादकों में यह चौथे नंबर पर है।
3—थाईलैंड- आम के बड़े उत्पादकों में थाईलैंड का नंबर तीसरा है। वहां सालाना 34 लाख टन आम होता हैं।


2— चीन- चीन आमों के उत्पादन में दूसरे नंबर पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।
1— भारत-आम के उत्पादन के क्षेत्र में भारत दुनिया का बादशाह है। भारत में हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। आम की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर है।

Related News