सनातन धर्म में पूजा पाठ का अहम स्थान है। दिन की शुरुआत पूजा पाठ से ही की जाती है। इस से पॉजिटिविटी तो आती ही है साथ ही मन भी शांत रहता है। इसके अलावा लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। लेकिन कई बार कई गलतियां हम कर बैठते हैं जिस से मन अशांत रहता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको कौनसी गलतियां करने से बचना चाहिए।

1. दिशा का रखें ध्यान
घर का मंदिर या फिर पूजा का स्थान हमेशा ही ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। ये दिशा शुभ होती है। लेकिन अगर आपके घर में पूजा स्थल दक्षिण पश्चिम दिशा है तो पूजा का फल कम मिलेगा।

2. ऐसे ना करें पीठ
पूजा करते समय आपको ध्यान में रखना है कि आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर हो और मंदिर या भगवान का मुख पूर्व दिशा की ओर ही हो। आपको पीठ देवी देवताओं के सामने नहीं रखनी चाहिए।

3.आासन का उपयोग
बहुत से लोग जमीन पर बैठ कर पूजा पाठ करते हैं, लेकिन ठीक तरीका नहीं होता है। आपको पूजा करते समय आसन का प्रयोग करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि बिना आसन पर बैठे पूजा-पाठ करने से दरिद्रता आती है।

4. मंदिर में जलाएं दिया
घर में मंदिर में सुबह शाम एक दीपक अवश्य जलाएं। घर में दिया जलाने से भगवना की कृपा बनी रहती है।

Related News