मृत्यु ऐसा सच है जिसे कोई टाल नहीं सकता है। लेकिन मरने से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं इस से पता चलता है कि आपका अंतिम समय नजदीक है।

हम आपको उन्ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको पता चलेगा कि आपका अंत समय नजदीक है।

यदि अचानक किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या पीला पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दें तो समझना चाहिए कि उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाएगी।

जब व्यक्ति को आईने में अपना चेहरा साफ़ नहीं दिखता है या वो खुद को देख के पहचान नहीं पाता है तो ऐसे में उसका अंतिम समय नजदीक होता है।

जब व्यक्ति की मृत्यु करीब होती है तो उसे अपनी परछाई दिखाई देना बंद हो जाती है।

जब किसी व्यक्ति को जल, तेल, घी तथा दर्पण में अपनी परछाई न दिखाई दे, तो समझना चाहिए कि उसकी आयु 6 माह से अधिक नहीं है।

जो लोग मरने वाले होते हैं, उनके अंग खासकर, हाथ या पैर ठंडे पड़ने लगते हैं।

लोगों को मौत से पहले अजीब सपने आते हैं और उन्हें यमदूत दिखाई देते हैं। वे हर चीज को देख कर डरने लगते हैं।

सपने में उल्लू, कौआ या उजड़े हुए गांव का दिखना, सपने में तेल लगाना या गधे की सवारी करना, ढोल नगारे बजते हुए देखना मृत्यु के निकट होने का संकेत माना जाता है।

Related News