मौत एक अटल सत्य है जिस से कोई बच नहीं सकता है। जिसने इस दुनिया में जन्म लिया है उसकी मौत भी निश्चित है। हम मौत से बच नहीं सकते हैं। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पापों का लेखा जोखा होता है और अपने कर्मों के फल उसे भोगने ही पड़ते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिस से आप अपने पापों को कम कर सकते हैं। हम आपको ऐसी तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी की मृत्यु के समय उसके सिराहने रख दी जाए तो उसके पाप कम हो जाते हैं या धुल जाते हैं।

श्री भागवत

मृत्यु के आखिरी पलों में श्री भागवत या अपने धर्मग्रंथ का पाठ करना चाहिए। यदि गीता मर्त्यु के समय कानों में पड़ती है तो ऐसे व्यक्ति को यम द्वारा दिए गए दंड से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

तुलसी

जब व्यक्ति की मौत नजदीक हो तो उसके पास तुलसी का पौधा रखना चाहिए इस से भी दंड नहीं भोगने पड़ते हैं। अगर तुलसी की पत्तियां मरते हुए व्यक्ति के माथे पर रखी जाएं तो भी लाभ होता है।

गंगाजल

मृत्यु के समय गंगाजल को मुख में रख कर प्राण त्यागने चाहिए। गंगाजल शरीर को पवित्र करता है। इसलिए यदि कोई पवित्रता के साथ प्राणों का त्याग करता है तो उसे ये सब नहीं भोगना पड़ता है।

Related News