श्रावण माह में रक्षा बंधन के बाद भाद्रपद प्रारंभ हो जाता है और कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आता है जो कि कल था। उसके बाद गणेशोत्सव का प्रारंभ हो जाते हैं। 19 सितंबर 2021 को गणेश उत्सव का समापन हो जाता है। इसके बाद पूर्णिमा से पितृपक्ष प्रारंभ हो जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक कुल 16 दिनों तक चलता है।

पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष 20 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होंगे। पितृ पक्ष के समापन की बात करें तो ये 6 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा।

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां-

पूर्णिमा श्राद्ध - 20 सितंबर 2021

प्रतिपदा श्राद्ध - 21 सितंबर 2021
द्वितीया श्राद्ध - 22 सितंबर 2021
तृतीया श्राद्ध - 23 सितंबर 2021
चतुर्थी श्राद्ध - 24 सितंबर 2021
पंचमी श्राद्ध - 25 सितंबर 2021
षष्ठी श्राद्ध - 27 सितंबर 2021
सप्तमी श्राद्ध - 28 सितंबर 2021
अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर 2021
नवमी श्राद्ध - 30 सितंबर 2021
दशमी श्राद्ध - 1 अक्तूबर 2021
एकादशी श्राद्ध - 2 अक्तूबर 2021
द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्तूबर 2021
त्रयोदशी श्राद्ध - 4 अक्तूबर 2021
चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्तूबर 2021
अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्तूबर 2021
इस साल 26 सितंबर को श्राद्ध तिथि नहीं है।

Related News