त्यौहार का सीजन जारी है। पहले नवरात्री उसके कुछ दिन बाद धनतेरस, दिवाली आदि त्यौहार मनाए जाएंगे। त्यौहारी सीजन में मिठाई की बात ना हो ऐसा मुमकिन नहीं है। इसलिए आज हम आपको चना दाल की बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस से आप अपने अपनों का मुँह मीठा करवा सकते हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 150 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 150 ग्राम चाना दल (4 से 6 घंटे भिगोई हुई)
- 3 कप दूध
- 10 बादाम ( बारीक कटे हुए)
- 1/2 कप नारियल बूरा/पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक कटे हुए)
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 कप घी
- पानी जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी और दाल को तब तक आपको उबालना है जब तक वो सॉफ्ट ना हो जाए।
- जब दाल नरम हो जाए तो आंच बंद कर दें और इस दाल को आपको छान लेना है।
- इसके बाद दाल को मिक्सर में महीन पीस कर अलग रख लें।
- दूसरी तरफ मीडियम आंच में आपको एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करना है।
- घी जब गर्म हो जाए तो पिसी हुई चना दाल ,कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर इसे चलाते हुए आपको पकाना है।
- फिर इसके अंदर नारियल बूरा, बादाम और पिस्ता मिलाएं और आंच बंद कर दें।
- थाली पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और इसमें पूरा मिक्सचर आपको फैला लेना है। इसके बाद इसे 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें।
- तय समय बाद मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।

Related News