हमारे शास्त्रों और पुराणों के अनुसार अभी कलयुग चल रहा है। लेकिन ऐसे में सभी के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर कलयुग कब समाप्त होगा और इसके बाद कौनसा युग आएगा? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।


शास्त्रों के अनुसार चार युग माने गए हैं सतयुग, द्वापर युग, त्रेता युग और कलयुग। इस समय कलयुग चल रहा है और ये अंतिम युग है। इसके बाद फिर से सतयुग की शुरुआत होगी। ऐसा हमारे शास्त्रों में कहा गया है।कलयुग का अर्थ है अज्ञान, पाप और असावधानी का युग।

कब समाप्त होगा कलयुग
ब्रह्मा-वैवर्त पुराण ’में, भगवान कृष्ण कहते हैं कि कलियुग अपनी शुरुआत के 5,000 साल बाद समाप्त होगा, इसके बाद एक स्वर्णिम युग आएगा। लेकिन इसका अर्थ वाकई में 5000 साल नहीं है।

शास्त्रों के अनुसार हमारे पितरों का एक दिन-रात मनुष्य के 1 महीने के बराबर होता है। वहीं देवताओं एक दिन-रात मनुष्य के 1 साल के बराबर होता है। इसी प्रकार देवताओं का एक महीना मनुष्य के 30 साल के बराबर और देवताओं का एक साल मनुष्य के 360 साल के बराबर होता है। शास्त्रों के अनुसार कलयुग 4,32,000 साल का है जिसमें अभी 4,27,000 साल बचे हुए हैं। जैसे जैसे कलयुग अपने अंत के करीब आएगा तब अज्ञान, पाप, लोभ लालच सब बढ़ जाएगा। लोगों में एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी रखने लगेंगे और एक-दूसरे की हत्या करने लगेगें। कलयुग के अंत तक लोगों की उम्र केवल 13 साल ही रह जाएगी और उसकी लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी।

कलियुग के अंत में भयंकर तूफान और भूकंप ही चला करेंगे। लोग मकानों में नहीं रहेंगे। लोग गड्डे खोदकर रहेंगे। धरती का तीन हाथ अंश अर्थात लगभग साढ़े चार फुट नीचे तक धरती का उपजाऊ अंश नष्ट हो जाएगा। भूकंप आया करेंगे।

कलयुग के बाद कौनसा युग आएगा

अभी कलयुग चल रहा है और कलयुग की समाप्ति के बाद फिर से सतयुग की शुरआत होगी। बहुत काल तक सूखा रहने के बाद कलियुग में अंतिम समय में बहुत मोटी धारा से लगातार वर्षा होगी, जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो जाएगा। समस्त पृथ्वी पर जल हो जाएगा और प्राणियों का अंत हो जाएगा। इसके बाद एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे और उनके तेज से पृथ्वी सूख जाएगी। इसके बाद फिर से सतयुग की शुरुआत होगी।

Related News