दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा होता है। इसलिए सभी उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग सुबह तो कई लोग रात को दूध पीते हैं। लेकिन दूध पीने का सही समय क्या है ? इस बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है और हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या हैं दूध के फायदे?
दूधको एक कंपलीट फूड माना गया है। दूध में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन ए, प्रोटीन, बी1, बी2, बी12 और डी, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।

दूध पीने का सही समय
आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने का सही वक्त रात है। जब आप रात को सोने जाएं उस से पहले आपको दूध पीना चाहिए। रात में सोने से पहले दूध पीते हैं तो आपको नींद भी अच्छी होती है।

कई मायनों में सुबह दूध पीना भी फायदेमंद होता है, जिन्हे एसिडिटी की समस्या है उन्हें रात में दूध पीने से कई परेशानियां हो सकती है। इसके साथ ही अगर घर में 5 से कम साल के बच्चे हैं तो दिन में दूध पीना उनकी हेल्थ के लिए अच्छा रहता है।

Related News