आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। हर लड़कियां खूबसूरत और निखरती त्वचा पाना चाहता है, लेकिन आज कल गलत खान पान की वजह से त्वचा सम्बंधित बहुत सी परेशानिया आती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से झूज रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताएंगे जिसका उपयोग कर आप स्किन की हर समस्या से दूर रहेगी।


शहद और कॉफ़ी: ये दोनों ही चीज़ें खाने वाली हैं और आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। अगर आपकी स्किन डार्क है तो आप इसका इस्तेमाल करें. इसके लिए रोज़ नहाने से पहले शहद और कॉफ़ी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग ३० मिनट तक ऐसे ही रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो ले।


हल्दी और निम्बू: निम्बू एक ऐसी चीज़ है जो स्किन को हर तरह से फायदा पहुंचाती है। आप सुबह उठते ही सबसे पहले चेहरे पर हल्दी और निम्बू लगाएं और ३० मिनट तक रहने दें। हर दिन ऐसा करती जाएं और फर्क देखें।

हल्दी और दही: ये दोनों ही स्किन को गोरा बनाने में काम आते हैं। दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए आप थोड़ा दही लें और उसमें हल्दी मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा दिन में दो बार और रोजाना करें,आपको फायदा होगा।

Related News