आज धनतेरस का त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस को लोग कोई ना कोई सामान खरीद कर लाते हैं जिस से धन के देवता कुबेर की कृपा उन पर बनी रहती है। लेकिन आप क्या खरीद रहे हैं इस पर विचार कर लेना जरूरी है। इस दिन पीली धातुओं जैसे सोना और पीतल को खरीदना शुभ माना जाता है। इस से लक्ष्मी का आगमन होता है।

दिवाली के दिन घर की इस जगह पर जलाएं दीपक, लक्ष्मी जी होगी प्रसन्न

धनतेरस का त्योहार मनाने के पीछे मान्‍यता है कि क्षीर सागर के मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के देवता भगवान धन्‍वंतरि का जन्‍म हुआ था। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ साथ धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें इनमें से कोई एक चीज, पुरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन घर में शुभ शांति और बरकत के लिए चांदी, सोना धातु, जैसे तांबा, कांसा, पीतल की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खरीदना भी काफी शुभ होगा। धनतेरस के दिन यदि आप झाड़ू खरीदते हैं तो ये काफी शुभ होता है। क्योंकि झाड़ू को भी देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर आप सोना भी खरीदते हैं तो उसे पूजा में जरूर रखना चाहिए।

Related News