अगर आप कभी किसी कारखाने या फैक्ट्री के पास से गुजरें हो तो आपने कारखानों या फैक्ट्रियों के छतों पर घूमने वाली ये गोल चीज देखी होगी। तब आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि ये आखिर क्या है और किस काम आती है?

आज हम आपको इस बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं इस बारे में।

दरअसल इस गोल घूमती हुई चीज को विंड वेंटिलेटर कहते है। विंड वेंटिलेटर का काम फैक्ट्री के भीतर पैदा होने वाली तंग गैस व गर्म हवाओं को कारखानों से बाहर निकालने का होता है।

इसे फैक्ट्रियों की छत पर लगाया जाता है। ये बात हम जानते हैं कि फैक्ट्रियों में कई तरह की चीजों का निर्माण होता है और यहाँ पर बड़ी बड़ी मशीने होती है। इनसे निकलने वाली गर्मी से फैक्ट्रियों का तापमान काफी अधिक होता है लेकिन विंड वेंटिलेटर इस हवा को बाहर निकालने का काम करता है। फैक्ट्री के अंदर की गर्म हवा हल्की होने के कारण ऊपर उठती है और विंड वेंटिलेटर के टरबाइन में जमा हो जाती है। वेंटिलेटर के ब्लेड उल्टी दिशा में गति करते है। ये कमरे की गर्म हवा को खींचते हैं और उसे बाहर निकालते हैं।

इस से फैक्ट्री के अंदर और बाहर का तापमान समान रहता है और साथ ही बदबू की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अगर इन्हे नहीं लगाया जाए तो बाहर के तापमान के मुकाबले फैक्ट्री या कारखाने का तापमान काफी अधिक होगा।

Related News