ब्रश करने से हमारे मुँह में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और दांत भी स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। इस से हम दांतों को कैविटी से भी बचा सकते हैं। सभी डॉक्टर्स दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। लेकिन आखिर सुबह के समय में ब्रश कब करना चाहिए? कुछ नाश्ते से पहले दांतों को ब्रश करने का समर्थन करते हैं जबकि अन्य इसे बाद में करने का सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्टडी के अनुसार, जब आप रात में सोते हैं तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है और इसके परिणामस्वरूप सुबह मुँह से बदबू आने लगती है। फ्लोराइड टूथपेस्ट से सुबह अपने दांत साफ करने से प्लाक और सांसों की बदबू से छुटकारा मिलता है।

कुछ डेंटल विशेषज्ञों का कहना है कि नाश्ते के बाद भोजन के कण मुंह में लंबे समय तक रहते हैं जिस से बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसलिए आपको नाश्ता या खाना खाने के 30 मिनट बाद ब्रश करना चाहिए। दांतों को यदि आप सुरक्षित रखना चाहते हैं तो खाना खाने के तीस मिनट बाद आपको ब्रश करना चाहिए।

इसके अलावा रात को सोते समय भी आपको ब्रश जरूर करना चाहिए। क्योकिं इस समय बैक्टीरिया बेहद तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए रात में ब्रश करना ना भूलें।

Related News