आज के इस आधुनिक समय में लड़का-लड़की को लेकर कोई भेद भाव नहीं है, लेकिन आज भी कुछ ऐसी बातें हैं जहां लड़का-लड़की मे अंतर किया जाता है। सबसे पहले आपको बता दे लड़कों को जितनी आज़ादी और छूट मिली होती है लड़कियों को उतनी फ्रीडम नहीं मिल पाती है। लाइफ में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती।

1.कई बार लड़कियां घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहती हैं लेकिन उन्हें घर से इजाज़त नहीं मिलती जबकि दूसरी ओर लड़कों को परमिशन की जरूरत ही नहीं पड़ती।

2.कई अवसरों पर लड़कियों को उनकी बात रखने का मौका नहीं मिलता। यदि वह अपनी बात बोलने की कोशिश भी करें तो उनको बोलने नहीं दिया जाता है।

3.लड़कियों को कई बार समझाया जाता है कि तुम घर की इज्जत हो इसलिए जो भी फैसला लो सोच समझ कर लो। तुम्हारे फैसले से घर की इज्‍जत भी खराब हो सकती है।

Related News