च्यूइंगम हम सभी ने खाई है और ये बचपन की यादों को ताजा कर देती है। च्यूइंगम को खा कर उसे फुलाना सभी का पसंदीदा पार्ट है। मगर क्या आपने कभी च्यूइंगम को निगला है? बहुत से लोग कहते हैं कि इसे खाने से ये ट में फंस जाता है और बाहर नहीं निकलता। इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आप च्यूइंगम को निगल जाएंगे तो क्या होगा?

रिसर्च के अनुसार च्यूइंगम खाते हुए अगर उसे निगल जाए तो हमारा लीवर च्यूइंगम में मौजूद हानिकारक कलर और प्रिजरवेटिव्स को शरीर से बाहर निकालता है, जिस से कि शरीर में इस से कोई नुकसान ना हो।

च्यूइंगम पेट में पहुँचता है तो हाइड्रो क्लोरिक एसिड की मदद से च्यूइंगम के कुछ और तत्व अलग हो जाते हैं। इस प्रोसेस में च्यूइंगम में मौजूद पेपरमिंट ऑयल जैसे सॉफ्टनर अलग होकर शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आंतों तक पहुंचने के बाद च्यूइंगम शरीर से बाहर निकल जाता है।


च्यूइंगम को शरीर से पूरी तरह से बाहर निकलने में 25 से 26 घंटे का समय लगता है। लेकिन अगर च्यूइंगम नहीं निकल पाया है तो ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। च्यूइंगम के बाहर नहीं निकलने की वजह से डायरिया, वॉमेटिंग, जी मिचलाना जैसी समस्यानएं होने लगती हैं।

Related News