अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। दशकों तक लोगों के दिलों में राज करने वाले ऋषि कपूर 2 सालों से ल्‍यूकेमिया से पीड़ित थे। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है जो शरीर के उस हिस्‍से को प्रभावित करता है, जहां से हमें बाहरी संक्रमण से लड़ने की क्षमता मिलती है। सोच रहे होंगे की ये बीमारी क्या है और क्यों होता है, तो चलिए जानते है इस बीमारी के बारे में ,,


ल्यूकेमिया एक तरह का ब्लड कैंसर होता है, जिसमें सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ जाती है और इनका आकार भी बदलने लगता है। इस वजह से शरीर में स्वस्थ्य रक्त कोशिकाओं के विकास रूक जाता है।

ल्‍यूकेमिया ब्‍लड बनाने वाले ऊतकों बोन मैरो और लिंफैटिक सिस्‍टम पर अटैक करता है। ल्यूकीमिया होने पर कैंसर के सेल्स शरीर में खून बनने नहीं देते हैं। ब्लड न बनने की वजह से इंसान मर जाता है।ये बीमारी जेनेटिक यानि आनुवांशिक और कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होता है।

Related News