महाभारत युद्ध पौराणिक युग में लड़ा गया सबसे बड़ा युद्ध था जिसमे लाखों की संख्या में योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस युद्ध की विभीषिका ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को लगभग योद्धा विहीन कर दिया। ये योद्धा तो वीरगति को प्राप्त हुए थे लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी विधवाओं का क्या हुआ था? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

जब इस बात का पता श्री कृष्ण को पता लगा तो उन्होंने सारी औरतों को इकठ्ठा किया और गंगा नदी के किनारे दिव्य दृष्टि के माध्यम से सभी औरतों को अपने अपने पति से मिलवाया था और उनको स्वर्ग दिखाया था। इसके बाद श्री कृष्ण ने विधवाओं के पतियों को वापस स्वर्ग भेज दिया था। उन विधवाओं ने कहा कि वे भी अपने पतियों के साथ स्वर्ग जाना चाहती हैं।

श्री कृष्ण भगवान ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार किया। उन सभी महिलाओं को गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा। जिन महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाई वह सारे पाप कर्म धोकर स्वर्ग को प्राप्त हो गई।

Related News