इंटरनेट डेस्क. हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि आमतौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा या हवन में मुख्य रूप से किया जाता है। ये छोटी सी दिखाई देने वाली कपूर हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। कपूर में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से कपूर का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि कपूर का इस्तेमाल किन किन परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है -

* सर्दी जुखाम की समस्या से दिलाए राहत :

सर्दी जुकाम की समस्या होना बहुत ही आम समस्या है इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या होने पर आप कपूर को सरसों के तेल में हल्का गरम करके शरीर की मालिश करनी चाहिए। आप कपूर को गर्म पानी में डालकर इसकी भाप भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको बंद नाक की समस्या से राहत मिलेगी। और सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

* सिर दर्द की समस्या से दिलाए राहत :

सिर दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपूर बहुत ठंडक पहुंचाता है सिर दर्द की समस्या होने पर आपको कपूर को अर्जुन की छाल और सफेद चंदन तथा शुंठी के साथ मिलाकर सिर पर लगाने से आपको सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

* शरीर में होने वाली सूजन की समस्या से दिलाए राहत :

कपूर का इस्तेमाल करके पैरों में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है. इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कपूर को तेल में मिलाकर शरीर की मालिश करें. हाथ पैरों में थकान महसूस होने पर आप कपूर को सरसों या तिल के तेल में मिलाकर मालिश कर सकते हैं ऐसा करने से आपको इस समय से जल्दी ही राहत मिलेगी।

Related News