महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है। यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं।

महाभारत युद्ध में कई बड़े-बड़े शक्तिशाली योद्धा ने भाग लिया था जो महाभारत युद्ध में लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए लेकिन दोस्तों क्या आप लोगों को मालूम है महाभारत युद्ध में मारे गए लोगों के शव का क्या हुआ।

वैसे कहा जाता है कि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था। इस युद्ध में लाखों करोड़ों सैनिक और योद्धा मारे गये थे उनके शव और अस्थियाँ कहा पर गयी आज तक किसी को भी पता नहीं है।

महाभारत के युद्ध को दिन के ढलते ही रोक दिया जाता था और जिन लोगो के शव भूमि पर होते थे उनका अंतिम संस्कार किया जाता था या उसको कोई पह्चान ले तो उनके परिवार को सौंप दिया जाता था।

कुछ इतिहासकारों का मानना है की उत्तरायन के दिन जब भीष्म पितामाह ने अपनी अंतिम साँस ली थी तो उसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हो गया था और उसके बाद कुरुक्षेत्र की भूमि को जला दिया गया था ताकि सभी योद्धा को मुक्ति मिल सके और उनका शुद्धिकरण भी हो जाये।

Related News