हमें कई तरह के सपने आते हैं। कई सपने अच्छे तो कई बेहद डराने वाले होते हैं। कई बार हम सपने में किसी परिजन की मृत्यु देखते हैं या कई बार मृत व्यक्ति को भी हम सपने में देखते हैं।

अपने परिजन को लेकर चिंता करने लगते हैं। स्वपनशास्त्र के अनुसार हर एक सपने का अपना महत्व होता है और एक ऐसे ही सपने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

मृत परिजनों को सपने में देखना सबसे अधिक देखे जाने वाले सपनों में होते हैं। स्वप्नशास्त्र और गरुण पुराण के अनुसार मृत परिजन को सपनें में देखना बहुत महत्वपूर्ण सपना होता है। कई बार ये हमें सपनों में आ कर आने वाले संकट के लिए आगाह करते हैं। यदि सपने में मृत परिजन को दयनीय अवस्था में देखें तो इसका आशय है कि उनकी आत्मा अभी भी भटक रही है। अगर आपको ऐसा सपना आए तो आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करनी चहिए।

लेकिन आपको ऐसे सपने बार बार दिखे तो प्रत्येक अमावस्या तिथि को किसी भी मंदिर में जाकर “सीधा” दान करें।

सपने में खुश दिखने वाले परिजन देते हैं शुभ संकेत
सपने में किसी परिजन की मृत्यु दिखना शुभ संकेत होता है। सपने में किसी परिजन की मृत्यु का अर्थ है कि आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सपने में कोई मृत परिजन खुश दिखे तो इसका अर्थ है कि वे आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके अलावा जो काम आप करने वाल हैं उसमे भी आपको सफलता मिलेगी।

Related News