महिलाओं में वजन बढ़ने के एक नहीं कई कारण होते है। कई लड़कियां शादी से पहले पतली होती है और शादी के बाद उनका वजन अपने आप ही बढ़ जाता है तो कहीं इसी के विपरीत। ये भी कहा जाता है कि कई लड़कियों में टीनेज में कदम रखते के साथ ही हॉर्मोन चेंज होने लगते है और इस वजह से वे मोती हो जाती है। तो कभी उनका वजन बढ़ने का कारण उनकी प्रेग्नेंसी बन जाती है। ऐसा क्या कारण होता है कि महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद मोटी हो जाती है या उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। आज हम आपको इसी की जानकारी आज यहां दे रहे है कि महिलाएं में प्रेग्नेंसी के बाद वजन क्यों बढ़ता है।

- महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का कारण ये होता है कि इस समय महिलाएं अपने नए बच्चे के भरण - पोषण के लिए कई तरह के आहार लेती है जिसके बाद वे व्यायाम या कोई मेहनत का काम नहीं करती है , इसकी वजह से उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

- गर्भवती महिला जब माँ बनती है तो उसे एक नहीं कई तरह के परेशानी और तनाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अधिक तनाव लेना और हर समय सोच में डूबा रहना महिलाओं के वजन बढ़ने का प्रमुख कारण होता है।

- कहा जाता है कि महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद कई तरह कि बिमारियों का खतरा बना रहता है। इस में से हाइपोथायरॉयड होने के चांस भी रहते है। इसके
कारण महिलाओँ में प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का कारण बन जाता है।

- महिलाएं सबसे ज्यादा पोषक आहार प्रेग्नेंसी के बाद लेती है। जिसके बाद उनमे वजन बढ़ना एक सामान्य बात बन जाती है।

- वजन बढ़ने का कारण पूरी प्रॉपर नींद नहीं लेना भी बन सकता है।

Related News