इंटरनेट डेस्क। राशि के स्वामी ग्रह का आपके जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है इसलिए हर इंसान को अपनी राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार ही काम करने चाहिए। यहां तक की अगर कोई इंसान अपनी राशि के ग्रह स्वामी के अनुसार लकी कलर के कपड़े पहनता है तो उसके लिए बहुत शुभ होता है।

मेष
मेष राशि का ग्रह मंगल होता है इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए भाग्यशाली होता है। लेकिन इस समय के दौरान आपके लिए सफेद, लेमन ग्रीन या एमरल्ड ग्रीन ज्यादा लकी रहेगा इसलिए इस वीकेंड इन रंगों के कपड़े पहने।

वृष
यह राशि शुक्र से प्रभावित होती है। इस वीकेंड इन राशि के जातकों को एप्पल ग्रीन और वर्मिलियन रेड लकी रहेंगा। वीकेंड पर जरूर इस रंग के कपड़े पहने आपको लाभ होगा।

मिथुन
आपकी राशि का स्वामी ग्रह बुध है। हरे रंग के साथ व्हाइट और लाइट ग्रे भी आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे इसलिए आप वीकेंड पर इनमें से कोई भी कलर वीकेंड पर पहने, आपको उसका लाभ मिलेगा।

कर्क
इस राशि का ग्रह चंद्रमा से प्रभावित होता है। वीकेंड पर फिरोजी कलर के कपड़े पहना आपके लिए लकी होगा।

सिंह
सिंह राशि सूर्य से प्रभावित होती है। इस वीकेंड पर आपका लकी कलर कॉपरी, व्हाइट या गोल्डन होगा इसलिए आपको इनमें से किसी एक कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

कन्या
यह राशि बुध से प्रभावित होती है। इस राशि के लिए ग्रीन कलर, फिरोजी और स्यान ब्लू भागयशाली है। वीकेंड पर हरे रंग के कपड़े लकी साबित होंगे।

तुला
व्हाइट ग्रीन और ब्लू रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। वीकेंड पर क्रीम कलर या ऑफ-व्हाइट रंगों के कपड़े पहने।

वृश्चिक
इस वीकेंड पर आपके लिए ब्लैक, व्हाइट और ग्रे जैसे शांत और उदास कलर लकी साबित होंगे। वीकेंड पर इनमें से किसी भी रंग के कपड़े पहन कर लाभ ले।

धनु
वीकेंड पर ऑरेंज रेड का ज्यादा प्रयोग करें, आपके काम बिगड़ने से बचेंगे।

मकर
आपकी राशि के स्वामी-ग्रह शनिदेव हैं इसलिए काला और नीला रंग आपके लिए लकी है। इसके अलावा पाइन और ग्रीन कलर भी आपके लिए शुभ रहेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए वीकेंड पर वॉयलेट या मिडनाइट ब्लू लकी साबित होगा। इसलिए इन रंगों का अधिक से अधिक प्रयोग करे।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए ग्रीन शेड्स लाभदायक सिद्ध होंगे। इसलिए वीकेंड पर अधिक से अधिक प्रयोग करें।

Related News