हम में से अक्सर कई लोग घर में चीटियों के आने से परेशान रहते हैं। उन्हें मारने के लिए हम या तो किसी कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं या कोई घरेलू नुस्खा आजमाते हैं। लेकिन वाकई में चीटियों को मार कर हम दुर्भाग्य को खुद ही बुलावा देते हैं।

चीटियां पर्यावरण के लिए तो प्रभावी हैं ही साथ ही वास्तु के हिसाब से भी चीटियों को मारना बेहद ही अशुभ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पता चला है जिन घरों में चींटी होती हैं वह बहुत ही शुभ मानी जाती है। लेकिन अगर हम उन को मारते हैं, तो हमें बाद में भुगतना पड़ता है।

1. काली चीटियां
पंडितों के अनुसार अगर घर में काली चीटियां हैं तो उनको मारने की वजह खाना खिलाना चाहिए। ये शुभ संकेत होता है। आपको छोटी सी रोटी लेनी है और उसमें शक्कर रखकर नीचे रख दीजिए। जिससे घर की बुरी शक्तियां दूर हो जाएंगी।

काली चीटियां रोग और शोक का भी संकेत देती है। इन्हे आटा और चीनी मिक्स कर के खिलाने से इन मुसीबतों को टाला जा सकता है।

2. भूरी चीटियां
बुरी चीटियां बहुत ही शुभ मानी जाती है। यह भी कहा जाता है इससे घर में सुख-शांति रहती है और लड़ाई झगड़े नहीं रहते हैं। इन चीटियों को भी आप चीनी या शक्कर खिला सकते हैं।


Related News