हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 8 नवंबर को पड़ रहा है।इस दिन देश के गुरुद्वारों में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, आइये जाने इस मौके पर आप किन गुरुद्वारों में मथा टेकने के लिए जा सकते हैं।


गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली - आप यहां भी जा सकते हैं।ये दिल्ली में स्थित है।इस गुरुद्वारे का गुंबद और दरबार सोने से ढका है।यहां के तालाब के पानी को अमृत समान माना जाता है।लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंठ साहिब, उत्तराखंड - ये गुरुद्वारा आपनी वास्तुकला के लिए बहुत मशहूर है।ये समुद्र स्तर से लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।


गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब सिंह, अमृतसर -ये पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है।इस गुरुद्वारे को स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।आप यहां भी गुरु नानक जयंती वाले दिन जा सकते हैं।

गुरुद्वारा श्री हरमंदि‍र जी, पटना - ये गुरुदारा बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनवाया गया है।आप गुरु नानक जयंती के दिन यहां भी जा सकते हैं।ऐसा कहा जाता है कि यहां सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था।

Related News