दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं।विराट इसके लिए अपना पूरा डाइट चार्ट फॉलो करते हैं। हाल ही में विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।इसमें उन्होंने दिल्ली स्थित एक दुकान के बारे में बताया जहां के छोले भटूरे उन्हें बेहद पसंद है जिसके लिए एक बार को वो अपना डाइट प्लान छोड़ सकते हैं।


विराट कोहली अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।लेकिन उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे की याद काफी सताती है।ऐसे में विराट की वाइफ अनुष्का ने एक ऐसी दुकान सर्च की हैं जहां विराट दिल्ली जैसे स्वादिष्ट छोले भटूरे का आनंद ले सकते हैं।

अनुष्का ने विराट कोहली को यहां छोले भटूरे की ट्रीट दी।मुंबई में दिल्ली जैसे छोले भटूरे खाकर विराट काफी खुश हुए।विराट ने चैंबर में 'दिल्ली से' दुकान के छोटे भटूरे का आनंद लिया।
आइए जानें दिल्ली स्थित वो कौन सी दुकान है।


दिल्ली के रजौरी गार्डन में रामा छोले भटूरे नाम का एक छोटा रेस्तरा है।इस जगह के छोले भटूरे के विराट फैन हैं।उन्होंने कई इंटरव्यूज के दौरान इन छोले भटूरे को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है।


इस जगह के छोले भटूरे काफी मशहूर है।छोले भटूरे के लिए इस रेस्तरा में काफी लंबी लाइन लगी रहती है।अगर आपको को भी छोले भूटरे पसंद हैं तो आपको यहां एक बार छोले भटूरे जरूर ट्राई करने चाहिए।
इस जगह पर छोले भूटरे के अलावा आप लस्सी का आनंद भी ले सकते हैं।

Related News