हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख की देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और खुशियां आती हैं। शुक्रवार का दिन उन्हें ही समर्पित हैं इसलिए अगर आपको देवी लक्ष्मी का आर्शिवाद पाना हैं, तो आपको चावल के ये उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

Google

1. पूर्णिमा के दिन चावल की खीर का भोग लगाएं

पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर विधिवत पूजा के बाद चंद्र देव और माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और आपको भौतिक सुखों का आशीर्वाद मिलता है।

Google

2. लक्ष्मी की मूर्ति के लिए चावल का ढेर बनाएं

Google

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 100 ग्राम चावल का ढेर बनाएं और अपने पूजा कक्ष में उस पर लक्ष्मी की मूर्ति रखें। महीने के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को यह उपाय करें। यह उपाय धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।

Related News