हर शख्स अपने घर में सुख-शांति की चाह रखता है। इसके लिए व्यक्ति दिन रात एक करके मेहनत भी करता है। घर में वास्तु का सही होना बेहद जरूरी होता है। यानी कौन सी चीज़ किस दिशा में रखनी चाहिए इस बात का ध्यान रखना। लेकिन ये सारी मेहनत खराब हो जाती है अगर आप वास्तु शास्त्र के हिसाब से चीज़ें नहीं करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो ये सब हमारे घर में लगने वाले वास्तु दोष के कारण होता है। कई लोग अपने घर में पीतल का शेर रखना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे पीतल के शेर के बारे में।

क्या आप जानते हैं पीतल के शेर का घर में होना शुभ माना जाता है। इसका अच्छा असर आपके जीवन पर पड़ता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में पीतल का शेर रखा जाए तो ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। अब सवाल यह है कि पीतल का शेर किस दिशा में रखना चाहिए और किस तरीके से रखना चाहिए। बता दें कि पीतल का शेर घर में रहने वाले लोगों के मन में आत्मविश्वास जगाता है। साथ ही करियर और व्यवसाय दोनों में तरक्की ला सकता है।

शास्त्र की मानें तो शेर पीतल की धातु से बना होने के कारण इसमें देव गुरु बृहस्पति वास करते हैं। यही कारण होता है कि जिनकी कुंडली में गुरु कमजोर होता है वह अपने घर में पीतल से बने शेर की मूर्ति ला सकते हैं। इसके अलावा पीतल के शेर पर जरा सी भी धूल मिट्टी या गंदगी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यतौर पर पीतल का शेर उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में ही रखा जाता है। लेकिन ध्यान दें कि जब भी आप अपने घर में पीतल का शेर रखें तो उसका मुख घर के केंद्र में होना चाहिए।

Related News