इंटरनेट डेस्क। पौधे व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्व रखते हैं। व्यक्ति की अच्छी सेहत में उनका बहुत बड़ा योगदान होता है। इसके माध्यम से व्यक्ति को ऑक्सीजन मिलती है। इसी कारण लोग अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं।

हालांकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ नहीं रहता है। इसके कारण उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि कौन से पौधों को घर में लगाना वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं होता है।

घर में कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस कारण घर में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के आसपास बबूल का पेड़ लगाना भी शुभ नहीं होता है। इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों की सेहत पर प्रभाव पड़ता है।

Related News