ग्रहों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर वास्तु के हिसाब से कोई चीज सही दिशा में ना हो या कोई ऐसी चीज घर में हो जिसे नहीं होना चाहिए तो इसका असर हमारी जिंदगी में पड़ता है। इस से ग्रहों की स्तिथि खराब होती है जिस से वास्तु दोष हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से आपको अपने घर में क्या क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए।

झाड़ू
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। झाड़ू को कभी सोफे या बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।

घर में न रखें खराब सामान
वास्तु के अनुसार घर में टूटे फूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, खराब घड़ी, मिट्टी के टूटे हुए बर्तन, टूटा हुआ फर्नीचर आदि नहीं रखने चाहिए। इस से ग्रहों की स्तिथि खराब होती है और ये हमारे लिए अच्छा नहीं होता है।

कबूतर का घोंसला
वास्तु के मुताबिक घर में कबूतर का घोसला नहीं होना चाहिए। ये बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। कबूतरों का घर आना आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

कांटेदार पेड़-पौधे
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार या दूध देने वाले पेड़- पौधे नहीं लगाना चाहिए। ये नकारात्मकता लाते हैं।

घर में सीलन
वास्तु के मुताबिक घर में सीलन आना शनि और राहु का खराब कॉम्बिनेशन है जो चंद्रमा पर भारी पड़ता है। इसलिए घर में सीलन नहीं होनी चाहिए।

Related News