इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इंसान से जुड़े हर छोटी से छोटी समस्या के लिए वास्तु नियम बताए गए हैं तथा हर कार्य के लिए तरीके बताए गए गई। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इंसान से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान के लिए आप मोर पंख का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि घर में मोर पंख लगाने से यह पॉजिटिव एनर्जी लाता है। तथा इसके साथ ही है घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है। मोर पंख को लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर में मोर पंख को लगाने से जुड़ी कई बातों के बारे में विस्तार से -

* घर की इस दिशा में लगाए मोर पंख :

घर में मोर पंख लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखें। अगर आपको अपने घर से राहु दोष को दूर करना है तो आप अपने घर में घर की पूर्व और उत्तर पश्चिम दिशा में मोर पंख लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इन दिशाओं में दीवार पर मोर पंख लगाने से आपको और आपके घर के सदस्यों को राहु कभी भी परेशान नहीं करता और सभी का स्वास्थ्य ठीक बना रहता है।

* घर में मोर पंख लगाने से मिलने वाले फायदे :

1. यदि आप मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा पाना चाहते हैं तो आप अपने घर में मोर पंख लगा सकते हैं क्योंकि इसमें इन दोनों ही माताओं का वास बताया गया है।

2. यदि आप अपने घर में मोर पंख और बांसुरी को एक साथ रखते हैं तो आपके घर के सदस्यों के रिश्तो में मिठास बनी रहती है।

3. आप अपने बेडरूम में मोर पंख लगाकर अपने दांपत्य जीवन में होने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम में मोर पंख लगाने से आपका दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है।

Related News